Importance Of Time Management. समय का महत्व .

       Vikas Kokane


                                                                                                     शक्तिशाली प्रेरक सामाजिक साधारण व्यक्ति  
                                                                                                     Email-onevikas@aol.com

      समय का महत्व .

      Importance Of Time Management.


मान लीजिये कोई बैंक रोज सुबह आपके account में Rs. 86,400 डालती है। यह amount बैंक से दी जानी वाली maximum amount है। दिन के अंत में बैंक आपके account में बचे सारे पैसे वापिस निकालती है और आपके पास कुछ बाकि नहीं रहता।
अब आप क्या करोगे?
जाहिर है ऐसी situation में आप आपको दिए गए पैसो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। और आपके बैंक account से सारे पैसे निकाल लोगे।
हम में से हर किसी के पास ऐसी एक बैंक है। जिसका नाम है! “समय
हर सुबह वह आपको 86,400 Seconds देता है। हर रात उन सभी Seconds को वापिस ले लेता है जिसको आपने किसी अच्छे काम के लिए Use नहीं किया। उस समय आपके पास कोई Balance (समय) नहीं होता। और समय आपको Overdraft की भी सुविधा नहीं देता।
हर सुबह वो आपके लिए नया Account खोलता है। और हर रात को बचा हुआ समय नष्ट कर देता है। अगर आप उस समय का उपयोग करने में असफल हुए तो उसमे आप ही का नुकसान है।
इसमें आप पीछे भी नहीं जा सकते और आप कल के लिए, आज extra समय की मांग भी नहीं कर सकते। आपको हमेशा आज ही के Deposit पर वर्तमान में ही रहना होगा।
समय एक ऐसी अनमोल चीज़े है जिसका एहसास वह खोने के बाद ही होता है। समय भूतकाल और भविष्यकाल में बिलकुल व्यर्थ है। समय का मूल्य इस पल में है। इसीलिए इस पल में रह के जीने में ही समझदारी है। हमें अपने समय का सदुपयोग कर के अच्छी सेहत, ख़ुशी, और सफलता प्राप्त करनी चाहिये।
घडी हमेशा चलती रहती रहेगी। इसलिए इस समय जो आपके पास है उसमे ज्यादा से ज्यादा प्राप्त करने की कोशिश करे।
बीती बातों में उलझे रहके वक़्त बर्बाद करना बेवकूफी है। भविष्य के बारे में सोच के चिंतित होने से भी कुछ हासिल नहीं होगा। भूतकाल में क्या हुआ और लोगोने आपसे क्या कहा यह चीज़ आज मायने नहीं रखती। साथ ही कल क्या होगा या फिर नहीं होगा इसके बारे में सोचके आज कुछ न करना भी आपके लिए हानिकारक है।
इसी वजह से आप अपना वक़्त किसके साथ बिताते है उस वक़्त में क्या करते है यह सभी चीज़े आपका सफल होना या न होना decide करती है। यह एक important माना जाता है।
  1. समय एक अमूल्य देन है उसे संभल के इस्तेमाल और निवेश करे। बेकार कामो में वक़्त बर्बाद करने से अच्छा उतने समय में कुछ नया सीखे।
  2. जो लोग अपनी ज़िन्दगी में कुछ काम नहीं करते और आवारापन करते घूमते रहते है ऐसे लोगो से दूर रहे और उतने समय को अच्छे काम में लगाए।
  3. Important काम की list बनाके उनके priority के हिसाब से उन्हें पूरा करे।
  4. छोटे छोटे काम जो फिलहाल तोह urgent नहीं है पर नज़रअंदाज करने के वजह से बाद में नुकसानदायक हो सकते है जैसे की Exercise करना, Exam के लिए शुरुवात से पढ़ना इत्यादि उन पर नज़र रखे और रोज़ थोड़ा time उनमे invest करे। ऐसा करने से future में आने वाली बड़ी मुसीबते टल जाएगी।

समय का महत्त्व जानना हो तो इनसे पूछिए!

  • एक साल का महत्त्व जानना हो तो, उस विद्यार्थी से पूछिए जो SSC परीक्षा में Fail हुआ।
  • एक महीने का महत्त्व जानना हो तो, उस माँ से पूछिए जिसने नवजात शिशु को जन्म दिया।
  • एक हफ्ते का महत्व जानना हो तो, साप्ताहिक पत्रकार के Editor से पूछिए।
  • एक घंटे का महत्त्व जानना हो तो, उस प्रेमी से पूछिए जो मिलने के लिए इंतजार कर रहा हो।
  • एक मिनट का महत्त्व जानना हो तो, जिसकी ट्रेन छूटी है उस से पूछिए।
  • एक सेकंड का महत्त्व जानना हो तो, उस व्यक्ति से पूछिए जिसका Accident होते-होते रह गया।
  • एक मिलिसेकंड का महत्त्व जानना हो तो, उस व्यक्ति से पूछिए जिसने Olampics में सिल्वर मेडल जीता है।
आपके पास का हर एक क्षण खजाने के स्वरुप है। हमें उसका सदुपयोग करना चाहिये और किसी अच्छे के साथ बाटना चाहिये और उतना ही समय खर्च करना चाहिये जितने की जरुरत हो। और एक बात हमेशा याद रखनी चाहिये की! –
“समय किसी का इंतजार नहीं करता।”
तो अपना समय ऐसी चीज़ो में न waste करे जो आपको दुःख और तकलीफ दे रही है। अपने वक़्त को उन लोगो के साथ बिताये जो आपको successful देखना चाहते है। जो आपकी qualities देखे और उन्हें बढ़ाने के लिए inspire करे। हर एक minute को १००% इस्तेमाल करे। अपने काम का एक minute भी फालतू चीज़े करने में न बिताये बल्कि पूरी जान लगाकर अपने लक्ष्य की और एक एक कदम बढाते रहे।
      10 Skill -     आपका भविष्य उज्ज्वल करेगा

01 शांतचित होकर फीडबैक स्वीकार करना

यह एक कमाल का कौशल है जिसे अभ्यास से सीखा जा सकता है | ऐसे मौके पर आपको अपनी भावात्मक प्रतिक्रिया को एक तरफ करके पेश की जा रही सुचना पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए |इनमे से कुछ सूचना काम की होगी और कुछ बेकार परन्तु इसका फैसला अपने दिमाग को करने दे न कि अपने अहम को | माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला पद ग्रहण के बाद से ही नियमित रूप से अपनी नेतृत्व शैली के संबंध में फीडबैक प्राप्त करते रहे है |

02 दिल से माफी माँगना

इन्सान गलतियों का पुतला माना जाता है लेकिन दिल से माफी माँगना एक जरुरी कौशल है | जब भी माफी मांगे दिल से हो , नकलीपन नही झलकना चाहिए | आपको इस बात पर जोर देना चाहिए कि गलती आपसे क्यों हुयी है और आप इसे दोबारा नही दोहराएंगे | 

03 समय का सदुपयोग

Time Management Skill अनिवार्य है और इसके बगैर जीवन के किसी भी क्षेत्र में शायद ही सफलता मिले | सबसे महत्वपूर्ण है कि आप एक वक्त पर एक ही काम करने का प्रयास करे | शोध दर्शाते है कि मल्टीटास्किंग नुकसानदायक होती है क्योंकि ऐसा करने से दिमाग कई कामो में बंट जाता है जिससे आप किसी भी काम को पुरी दक्षता से पूरा नही कर सकते है |

04 आदर सहित न कहना

हममे से कई लोग इनकार करने से इसलिए डरते है क्योंकि हम दुसरो के दुखी नही करना चाहते लेकिन अगर आप पहले से किसी काम में फंसे हो और आपका सहकर्मी आपसे मदद को कहे तो ऐसा करने में अपनी असमर्थता जाहिर करना ही सही होगा | कई लोग आपकी मदद करना चाहते है लेकिन जरुरी नही कि हर बार आपके पास उनके लिए वक्त हो | अपनी स्तिथि को देखते हुए इंकार करना कभी गलत नही होता है |

05 बॉडी लैंग्वेज का ध्यान रखना

किसी भी संवाद की कुछ ऐसी विधिय है जिससे आप ज्यादा स्वीकार्य बन सकते है | उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति से बात करते हुए आँखों में आँखे डाल कर बात करे | यह भी सुनिश्चित करे कि आपका ध्यान भटकने वाली कोई शारीरिक हरकत ना करे जैसे अपने मुह को बार बार छुना या यहा वहा देखना जिससे ऐसा लगेगा कि आप तो झूठ बोल रहे है या घबराए हुए है | किसी से बात करते हुए ध्यान देना होगा कि आपकी बॉडी लैंग्वेज गलत संदेश न दे रही हो |

06 हर तरह के माहौल में दोस्त बनाना

शोध बताते है कि अपने बारे में बाते करने से रूचि बढती है | इससे रिश्ते बनते है और वे आपके करीब महसूस करते है | एक अन्य चौकाने वाली एवं सरल विधि है कि आप लोगो के साथ थोड़ा ज्यादा वक्त गुजारे | शोध यह भी बताते है कि जिन लोगो से हम दिल खोलकर बात करते है उनसे हमारे संबध अधिक बेहतर होते है |

07 दुसरी भाषा सीखना

किसी भी अन्य भाषा का ज्ञान प्राप्त करने से हमारे सामने विचारों एवं जानकारी के कई नये विकल्प खुल जाते है | आप दुनिया के ऐसे हिस्सों या लोगो के बारे में जान सकते है तथा उनकी अच्छाईयों को समझ सकते है जिनके बारे में पहले कभी अपने ना जाना हो | कई शोध दर्शाते है कि एक से ज्यादा भाषाए जानने वाले कई लोग कई तरह के फायदे में रहते है | 

08 बजट में रहना

आप को भी करे इस बात का ध्यान रखे कि अपना बजट बनाकर चले | आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपकी आय आपके खर्च से कम न हो | साथ ही किसी भी संकट काल के लिए कुछ पैसा आपको अलग से जमा करना चाहिए |

09 अकेले वक्त गुजारना

अगर आप अकेले रहते है तो आपको इस बात के लिए भी तैयार रहना होगा कि कभी कभार अकेलापन आप पर हावी हो सकता है | अपने परिवार से दूर किसी ओर शहर में काम करते हुए ऐसा महसूस करना आम बात है |इस पर किसी को निराशा या शर्मिंदगी नही होनी चाहिए |

10 पब्लिक स्पीकिंग

कई लोगो को भीड के सामने बोलने में काफी झिझक होती है लेकिन थोड़े से अभ्यास से हर व्यक्ति इस झिझक या भय को दूर कर सकता है| खुद पर आत्मविश्वास रख कर जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे इसके प्रति आपका डर उतना ही दूर होगा | बायकोन की मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मजुमदार शा एक उम्दा स्पीकर है |
तो मित्रो अगर आप अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में इन 10 Life Skills का इस्तेमाल करेंगे तो जरुर ही सफलता के पथ पर आपका भविष्य उज्ज्वल होगा |

Comments